हड्डी की ताकत पर पोषण का व्यायाम से अधिक प्रभाव पड़ता है

अक्टूबर 17, 2018
Written By:
Mandira Banerjee
Contact:
  • umichnews@umich.edu

Skeleton holding an apple isolated on white. (iStock image)

एन आर्बोर- वैज्ञानिक और फिटनेस विशेषज्ञ दोनो यह जानना चाहते हैं कि कि व्यायाम या पोषण में से किस का हड्डी की ताकत पर सकारात्मक प्रभाव पड़ता है।

मिशिगन यूनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं ने चूहों पर मिनरल अनुपूरण और व्यायाम को देखा, और आश्चर्यजनक परिणाम पाए – पोषण का हड्डी के द्रव्यमान और ताकत पर व्यायाम से अधिक प्रभाव पड़ता है। व्यायाम प्रशिक्षण बंद होने के बाद भी, चूहो के हड्डी की ताकत बनी रही जब तक वे मिनरल-पूरक आहार खाते रहे।

“लंबी अवधि के मिनरल-वाले आहार से न ही केवल हड्डी के द्रव्यमान और ताकत में वृद्धि होती है, बल्कि इन्हें रोकने के बाद भी बढ़ोतरी की क्षमता रहती है,” यू-एम के दंत चिकित्सा और इंजीनियरिंग स्कूल में प्रोफेसर डेविड कोह्न ने कहा। “यह चूहों में किया गया था, लेकिन अगर आप मनुष्यों के प्रगति के बारे में सोचते हैं, तो व्यायाम बंद करने के बाद पोषण को बनाये रखना आसान होगा।”

दूसरी महत्वपूर्ण खोज यह है कि व्यायाम के बिना केवल आहार से भी हड्डी पर लाभकारी प्रभाव पड़ता है। इससे कोह्न आश्चर्यचकित थे, क्योंकि उनकी उम्मीद थी कि हड्डी की ताकत में लाभ अर्जित करने के लिए आहार के साथ-साथ अभ्यास की भी जरूरत हैं, लेकिन ऐसा नहीं था।

“आंकड़े बताते हैं कि खनिज-पूरक आहार खाने से उम्र के साथ हड्डी के ताकत की खपत को रोका जा सकता है, भले ही आप व्यायाम प्रशिक्षण न करें।” उन्होंने कहा।

दोनों का मिलाप प्रभाव को बढ़ाता है।

कोहन ने कहा कि अधिकांश अन्य अध्ययन आहार में कैल्शियम बढ़ाने के प्रभाव को देखते हैं। यू-एम के अध्ययन ने कैल्शियम और फॉस्फोरस की वृद्धि की, और दोनों को बढ़ाने से लाभ देखा।

कोह्न ने कहा कि इसका यह मतलब नहीं है कि लोग जाकर कैल्शियम और फास्फोरस खरीदे। यह निष्कर्ष चूहों से मनुष्यों में अनुवाद नहीं कर सकते हैं, लेकिन वे शोधकर्ताओं को शुरू के ने के लिये एक वैचारिक स्थान देते हैं।

यह पता है कि मनुष्यों में शुरुआती 20वे दशक तक चरम हड्डी द्रव्यमान प्राप्त होता हैं, और उसके बाद गिरावट आती है। सवाल यह है कि गिरावट शुरू होने से पहले लोगो को बेहतर स्थिति मे कैसे पहुचाँया जाये, कोह्न ने कहा।

उन्होंने आठ हफ्तों के प्रशिक्षण में सामान्य या मिनरल वाले आहार के साथ ट्रैनिंग करने के बाद चूहों का परीक्षण किया, और फिर आठ सप्ताह व्यायाम के बिना चूहों का परीक्षण किया।

यह अध्ययन पीएलओएस वन में ऑनलाइन प्रकाशित हुआ। सह-लेखकों में यू-एम कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग के माइकल फ्राइडमैन और रॉबर्ट स्ज़्ज़ेपैंकविच शामिल थे।

अध्ययन: संयुक्त खनिज-पूरक आहार और व्यायाम आठ हफ्तों के बाद हड्डी द्रव्यमान और ताकत बढ़ाता है और वयस्क चूहों में आठ हफ्तों के बाद बढ़ता रहता है

अधिक जानकारी
डेविड कोह्न